फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five injured, including a couple, a car overturned

कार पलटी, दंपति समेत पांच घायल

Fri, 17 Aug 2018 11:22 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 17 Aug 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Five injured, including a couple, a car overturned
pitampura accident
 देवांगना-हनुमानधारा मार्ग पर शुक्रवार को सांप को बचाने में कार पलट गई। हादसे में कौशांबी के मंझनपुर निवासी एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी चित्रकूट दर्शन करने आ रहे थे।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के मंझनपुर निवासी अबी कुमार पुत्र सुधीर परिजनोें के साथ कार से चित्रकूट आए थे। कोतवाली क्षेत्र के देवांगना मार्ग से होते हुए हनुमानधारा जा रहे थे।
विज्ञापन


खराब सड़क के कारण आगे जाम लगा था। कार चला रहे अबी कुमार कार रोककर दूसरे रास्ते से जाने लगे। कुछ दूर चलने के बाद सड़क पर सांप आ गया। सांप को बचाने में तेज रफ्तार कर पलट गई। इससे कार सवार अबी, उसकी पत्नी पिंकी, बहन रोशनी, सास सहलेश कुमारी व ससुर सुशील कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला। तीन अन्य पहले ही किसी तरह बाहर निकल आए थे। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमएस डॉ. राजेश खरे के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed