{"_id":"64739dd2b69987662b058b24","slug":"five-including-husband-sued-for-dowry-harassment-farrukhabad-news-c-12-1-257852-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर मुकदमा
Mon, 29 May 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 29 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज में 30 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पति समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
कानपुर नगर के थाना कोहना के रानी का बगीचा निवासी शिवानी तिवारी ने आईजी के आदेश पर शहर कोतवाली में वृंदावन गली निवासी पति राहुल तिवारी, सास मालती तिवारी, कानपुर के कल्याणपुर निवासी नन आरजू अवस्थी, शहर कोतवाली के मदारबाड़ी की ननद दीप्ति दीक्षित व उसके पति विकास दीक्षित पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि ससुराली शादी के दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह 30 लाख रुपये की मांग करते रहे। एक फरवरी 2023 को ससुरालियों ने उसे बेटी ईशान्वी व वंश के साथ घर से निकाल दिया। भाई ने समझाया, मगर वह नहीं माने। कल्याणपुर थाने में तैनात ननद आरजू अवस्थी के घर पर भी ससुरालियों ने मांग पूरी करने की बात कही। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अच्छे संबंध होने की धमकी देकर रुपये की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-- -- --