फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five hundred houses did not get electricity for 44 hours due to fault

Farrukhabad News: फाल्ट से पांच सौ घरों को 44 घंटे नहीं मिली बिजली

Sat, 24 Jun 2023 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Five hundred houses did not get electricity for 44 hours due to fault
कंपिल। 44 घंटे बिजली गुल रहने से गर्मी में लोग परेशान हो गए। पानी की समस्या का भी लोगों को सामना करना पड़ा। पांच सौ घरों में अंधेरा पसरा रहा। शुक्रवार की शाम को बिजली आने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बरसात के कारण सब स्टेशन में फाल्ट होने से रात भर उपकेंद्र बंद रहा। गुरुवार को बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर शाम चार बजे किसी तरह फाल्ट सही कर लाइन को चालू किया। दस मिनट की आपूर्ति के बाद नगर के मोहल्ला मांझगांव में बंच केबल जल गया। इसके कारण पांच सौ घरों में फिर से अंधेरा पसर गया। गुरुवार की पूरी रात लोगों को गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। शुक्रवार की सुबह पानी के लिए लोग हैंडपंप पर लाइन लगाए हुए दिखाई दिए। शुक्रवार को दस बजे के बाद बंच केबिल बदलने का काम शुरू हुआ। इसके बाद शाम को बिजली की आपूर्ति शुरू हो सकी। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि नगर की सभी खराब बंच केबिल को बदलने का काम शीघ्र की पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद से बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed