फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five gram panchayats received Rs 1.10 crore in Chief Minister's Award

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री पुरस्कार में पांच ग्राम पंचायतों को मिले 1.10 करोड़

Tue, 19 Mar 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Five gram panchayats received Rs 1.10 crore in Chief Minister's Award
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में जिले की पांच ग्राम पंचायतों को 1.10 करोड़ रुपये से पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली ग्राम पंचायत कमालुद्दीनपुर को पुरस्कार में 35 लाख रुपये मिले हैं। ग्राम पंचायत निनौआ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


जनपद में 580 ग्राम पंचायतें हैं। बेहतर काम करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कार पाने का मौका मिला। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में जिले की कई ग्राम पंचायतों ने भाग लिया। शासन स्तर पर हुई बैठक में सभी जिलों से 378 ग्राम पंचायतों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया। इसमें जिले की पांच ग्राम पंचायतें भी चयनित हुईं।
विज्ञापन

राजेपुर ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमालुद्दीनपुर ने प्रथम पुरस्कार में 35 लाख रुपये हासिल किए। बढ़पुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत निनौआ को द्वितीय पुरस्कार में 30 लाख मिले। इसी ब्लाॅक की ग्राम पंचायत भाऊपुर खुर्द ने चौथे पुरस्कार में 15 लाख रुपये झटके। तीसरा पुरस्कार कमालगंज की ग्राम पंचायत रामपुर माझगांव को मिला। इस ग्राम पंचायत को 20 लाख रुपये मिले। वहीं कायमगंज ब्लाॅक की ग्राम पंचायत मिस्तनी को पांचवें पुरस्कार के रूप में 10 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार की धनराशि ग्राम पंचायतों में सद्भाव लॉन, ग्रामीण बाजार, विज्ञान भवन, चावल-आटा मिल, ओपन जिम, रोजगार प्रशिक्षण केंद्र, अंत्येष्टि स्थल, आरोग्य, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, भंडारण गृह, स्मार्ट क्लासेज व फर्नीचर, सोलर शक्ति केंद्र, पुस्तकालय आदि के निर्माण पर खर्च की जा सकेगी। इसके लिए पहले से प्रस्तावित कार्ययोजना और खर्च का ब्योरा हमारी पंचायत पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed