फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five drowned including brother and sister who went to bathe in the pond

Farrukhabad News: तालाब में नहाने गए भाई बहन सहित पांच डूबे

Fri, 14 Jul 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Five drowned including brother and sister who went to bathe in the pond
संकिसा। तालाब में नहाने गए भाई-बहन सहित पांच बच्चे गहरे पानी में डूब गए। शोर सुनकर ग्रामीणों ने बहन सहित चार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक घंटे बाद भाई का शव बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर परौली निवासी कैलाश चंद्र कश्यप का पुत्र शिवराज सिंह(12) गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। वह शुक्रवार को लगभग 11 बजे बहन सुधा व गांव के नीशू, कल्लू, जोगेंद्र के साथ गांव के आधा किलोमीटर दूर तालाब पर नहाने गए। पांचों बच्चे तालाब के अंदर घुसकर नहा रहे थे। तभी गहरे पानी में जाने से सभी डूबने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने बच्चों को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने सुधा, नीशू, कल्लू, जोगेंद्र को सकुशल बाहर निकाल किया। एक घंटे तक तलाश करने पर शिवराज का शव मिला। सूचना पर पहुंचे पिता कैलाश, मां सवित्री देवी, भाई अवनीश, राधेश्याम, सीताराम, प्रशांत, बहन देवकी व सुधा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed