{"_id":"6679ce7422c0544600039020","slug":"five-doctors-including-cardio-ent-missing-patients-lost-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103230-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार्डियो, ईएनटी समेत पांच डॉक्टर नदारद, भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार्डियो, ईएनटी समेत पांच डॉक्टर नदारद, भटके मरीज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आम दिनों की अपेक्षा सोमवार को अधिक भीड़ रहने से लोहिया जिला अस्पताल की ओपीडी में कार्डियो, ईएनटी समेत पांच डॉक्टर नदारद रहे। लिहाजा दिन भर मरीज भटकते रहे। एक मात्र चेस्ट फिजीशियन के यहां धक्का-मुक्की होती रही। भर्ती मरीजों को देखने भी चिकित्सक नहीं पहुंचे, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में कुल 768 मरीज पहुंचे। इनमें से करीब 275 मरीज फिजीशियन संबंधी बीमारी के थे। खांसी, जुकाम, बुखार, डायरिया आदि के मरीज देखने वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. प्रवीन कुमार छुट्टी पर थे। यही नहीं चेस्ट फिजीशियन डॉ. ध्रुवराज सिंह ने इमरजेंसी नाइट की। लिहाजा उनका डे-ऑफ था। यही नहीं ईएनटी सर्जन डॉ. नवनीत कुमार अवकाश पर और आर्थो सर्जन डॉ. नीरज वर्मा दिव्यांग बोर्ड में ड्यूटी कर रहे थे।
एक साथ पांच डॉक्टरों के नदारद होने से ओपीडी में आए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जनरल सर्जन डॉ. अमर नाथ और डॉ. मेजर रोहित तिवारी राउंड पर रहने से कम मरीज देख सके। भर्ती मरीजों के पास तक डॉक्टर नहीं पहुंच सके। लिहाजा दवाएं लिखकर काम चलाया गया।
विज्ञापन
ओपीडी में फिजीशियन के नाम पर एकमात्र चेस्ट फिजीशियन डॉ. अंकित मिश्रा के बैठने से सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। धक्का मुक्की के बीच उन्होंने सौ से अधिक मरीजों को देखा। डॉक्टरों के न होने से दूरदराज से आए मरीजों को बिना इलाज लिए ही बैरंग लौटना पड़ा।
सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि जरूरी काम होने से डॉक्टर अवकाश पर गए हैं। इमरजेंसी और दिव्यांग बोर्ड की वजह से भी दिक्कत आती है। अस्पताल में फिजीशियन की जरूरत है। विभाग को लिखा गया है।