फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five dead, 49 infected including doctors

कोरोना से चार की मौत, डाक्टर सहित 49 संक्रमित

Wed, 05 May 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Five dead, 49 infected including doctors
पांच की मौत, डॉक्टर सहित 49 संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में बुधवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 49 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें आवास विकास कालोनी निवासी डॉक्टर भी शामिल हैं। वहीं वृद्धा सहित पांच लोगों की मौत हो गई। जनपद में अब तक 8164 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें 7178 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 127 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में अभी 859 केस एक्टिव हैं।
जिले में कोरोना का कहर जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जनपद मैनपुरी के नवीगंज निवासी 90 वर्षीय वृद्ध की एल-2 अस्पताल में मौत हो गई। एल-2 अस्पताल फतेहगढ़ में ग्रानगंज निवासी वृद्धा के अलावा एक अन्य वृद्ध ने दम तोड़ दिया। अभियोजन कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भी कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा एक नर्स की भी संक्रमण से जान गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार शहर की आवास विकास कालोनी निवासी डॉ. अरविंद कुमार, नेकपुर कला निवासी वृद्ध सहित पांच लोग, न्यू इंदिरा कालोनी निवासी दो युवक व महिला, ग्रानगंज निवासी वृद्ध, शिवाजी कालोनी निवासी युवक व महिला, तिकोना निवासी दो युवक, विकास नगर निवासी युवक व महिला,
विज्ञापन
विज्ञापन

भूसामंडी निवासी युवक, जाफरी निवासी युवक सहित शहर व फतेहगढ़ के 38 लोग कोरोना की चपेट में हैं। इसके अलावा कायमगंज के गांव दमदमा निवासी युवक, नरैनामऊ निवासी वृद्ध सहित तीन लोग व पृथ्वी दरवाजा निवासी वृद्ध संक्रमित हुए। कमालगंज का एक, नवाबगंज के दो व राजेपुर का एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

स्टाफ नर्स की एल-2 अस्पताल में मौत
कायमगंज। सीएचसी पर तैनात करीब 59 वर्षीय स्टाफ नर्स की ड्यूटी टीकाकरण में लगी थी। इसी बीच वह संक्रमित हो गईं। 29 अप्रैल को उन्हें कायमगंज के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया। तभी से उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार रात उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद दम तोड़ दिया। सुबह उनके शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ शिवप्रकाश ने बताया स्टाफ नर्स कोरोना संक्रमित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed