{"_id":"5c6af778bdec22737c291cf9","slug":"five-days-later-even-after-the-fault-reservation-stalled-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी नहीं ठीक हुआ फाल्ट, रिजर्वेशन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद भी नहीं ठीक हुआ फाल्ट, रिजर्वेशन ठप
Mon, 18 Feb 2019 11:50 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
केबल
रेलवे रोड पर खोदाई में बीएसएनएल की ओएफसी कटने से रेलवे की रिजर्वेशन सेवा रविवार को दो घंटे चलने के बाद फिर से ठप हो गई। रेलवे कर्मी वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर एक ही विंडो पर जनरल के टिकट बांट कर काम चला रहे हैं।
नगर के रेलवे रोड पर जलनिगम ने पिछले दिनों खोदाई कर पाइप लाइन डाली थी। इससे खोदाई के दौरान 13 फरवरी को कई जगह से बीएसएनएल की ओएफसी कटने से बीएसएनएल सेवा ठप हो गई थी। इससे बीएसएनएल से जुडे़ उपभोक्ता परेशान हैं। रेलवे स्टेशन पर टिकट रिजर्वेशन का कार्य पांच दिन से ठप है। वहां बीएसएनएल का थिन क्लाइंट बाक्स लगाकर एक विंडो से ही टिकट वितरण का कार्य चल रहा है।
रविवार शाम पांच बजे दो घंटे के लिए कनेक्टिविटी आई थी। इसके बाद सात बजे लिंक अप डाउन होने लगा। इससे सरवर बैठ गया। फिर बाक्स से ही कार्य करना पड़ा। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। स्टेशन पर लगा एटीबीएम पहले से ही खराब है। जबकि दो जनसेवा टिकट वितरण केंद्र हैं। एक खराब चल रहा है जबकि दूसरे का नवीनीकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इस संबंध में वाणिज्य अधीक्षक जगेंद्र सिंह व कन्हैया लाल गुप्ता ने बताया कि बीएसएनएल लाइन खराब होने से दिक्कत आ रही है। भीड़ काफी हो जाती है। उधर ओएफसी को सही करने के लिए टेलीफोन एक्सचेंज के लाइनमैन लगे हैं।