फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five businessmen went to the expo to showcase zari and block printing.

Farrukhabad News: एक्सपो में जरी व ब्लाॅक प्रिंटिंग का प्रदर्शन करने गए पांच कारोबारी

Fri, 26 Sep 2025 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:41 AM IST
सार

फर्रुखाबाद जिले के जरी जरदोजी और ब्लॉक प्रिंटिंग उत्पाद ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रदर्शित हो रहे हैं। पांच कारोबारी 75 देशों के सामने जिले की कारीगरी पेश करेंगे। इससे स्थानीय उत्पादों की मांग और पहचान बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Five businessmen went to the expo to showcase zari and block printing.

विस्तार

फर्रुखाबाद। एक जिला एक उत्पाद में शामिल जरी जरदोजी और ब्लॉक प्रिंटिंग कारीगरी ग्रेटर नोए़डा में लगे इंडिया एक्सपो मार्ट में अपनी छाप छोड़ेगी। जिले के पांच काराबोरी एक्सपो में भाग ले रहे हैं। 75 देशों के सामने जिले के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे नए रास्ते खुलना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

हर जिले का एक उत्पाद मुख्य रूप से सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल किया है। जिले में जरी जरदोजी और ब्लाक प्रिंटिंग (छपाई) का काम काफी होता है। विश्व के अधिक से अधिक देशों तक उत्पाद पहुंचाने की मंशा से नोएडा में बृहस्पतिवार से शुरू किए गए एक्सपो में जिले के उत्पाद अपनी छाप छोड़ेंगे। इसके लिए जिले के ब्लाॅक प्रिंटिंग के ग्रीशचंद्र पाल, अंशुल, सुरजीत, मुकेश और राकेश चंद्र गए हैं। जरी जरदोजी में मोहम्मद फैसल ने भाग लिया है।
विज्ञापन

जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त जौहरी ने बताया कि एक्सपो 29 सितंबर तक चलेगा। यह इंटरनेशनल ट्रेड शो है। इसमें 75 से अधिक देशों के 2500 से ज्यादा प्रदर्शक भाग लेंगे। यहां से पांचों लोग वहां जिले का उत्पाद दूर-दूर तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। इससे वोकल फॉर लोकल को बूस्ट मिलना तय है। आने वाले दिनों में जिले के उत्पादों को कई देशों में पसंद किया जाएगा। मांग बढ़ेगी तो हर व्यक्ति को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed