फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   LT beat up the doctor with kicks and punches for being absent

Farrukhabad News: अनुपस्थित करने पर एलटी ने डॉक्टर को लात-घूंसों से पीटा

Thu, 08 Oct 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
LT beat up the doctor with kicks and punches for being absent
जहानगंज। क्षेत्र के गांव न्यामतपुर ठाकुरान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को अनुपस्थिति दर्ज करने को लेकर डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन के बीच विवाद हो गया। एलटी ने डॉक्टर की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। डॉक्टर ने एलटी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपम वर्मा सुबह 10:30 बजे अपने कक्ष में मरीज देख रहे थे। इसी दौरान आए एलटी प्रदीप ने अनुपस्थित दर्ज करने को लेकर आपत्ति जताई। डॉक्टर ने कहा कि सोमवार को प्रमुख सचिव आने वाली थीं। इससे उन्होंने समय से अस्पताल आकर मौजूद रहने को कहा। डॉक्टर ने बताया कि कहने के बावजूद एलटी गैरहाजिर रहा। उन्होंने अनुपस्थिति दर्ज कर दी थी।
विज्ञापन

सुबह आते ही एलटी उपस्थिति रजिस्टर की फोटो खींचने लगा। उन्होंने टोका तो एलटी गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। अस्पताल कर्मियों ने उन्हें ही विवाद करने से रोकते हुए पकड़ लिया। शरीर में कई स्थानों पर गुम चोटें आई हैं। आए दिन एलटी गायब रहता है। वह अनुपस्थित भी लगा देते हैं, लेकिन एलटी अपनी सेटिंग कर पूरा वेतन निकाल रहा है। विवाद के संबंध में एलटी प्रदीप से संपर्क किया गया, तो मारपीट के बारे में पूछते ही उसने फोन काट दिया। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed