फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five arrested including gangster accused in deadly attack

Farrukhabad News: जानलेवा हमले में गैंगस्टर के आरोपी समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Five arrested including gangster accused in deadly attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शमसाबाद। जमीन के विवाद में हुई फायरिंग में पांच लोगों के घायल होने की घटना में पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस अभी दो अन्य नामजदों की तलाश में दबिश दे रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस पैनी नजर रखे है।
थाना क्षेत्र के गांव बरई निवासी चंदन ने गांव के भैयालाल के घर के सामने जमीन खरीदी थी जबकि भैयालाल उसे खुद खरीदना चाहता था। इसी बात पर सोमवार को मारपीट हो गई थी। पुलिस ने भैयालाल और नितिन का चालान किया था। इस पर दोनों पक्षों में तनाव और अधिक हो गया। पुलिस इस तनाव को भांप नहीं पाई।
विज्ञापन

बुधवार को भैयालाल, नितिन व शिवम खेत पर थे कि चंदन, चाचा नन्हेपाल व भाई सागर भी पहुंच गए। दोेनों पक्षों में मारपीट के बाद पखराव हो गया। कुछ ही देर में हुई फायरिंग में सागर व गांव के दिनेश की पुत्री साधना गोली लगने से घायल हो गई। दूसरे पक्ष के देवकी व अरविंद समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में चंदन ने शिवम, देवकी, अरुण, नितिन, सुरेश, अजय, देवालाल उर्फ रविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार को गांव के ही श्रीकृष्ण के नलकूप से गैंगस्टर के आरोपी सुरेश, अजय कुमार, ढेवालाल, देवकी व नितिन उर्फ सचिन को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन तमंचा, आठ कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बलराज भाटी, एसओजी प्रभारी अमित कुमार गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed