{"_id":"5e5d05748ebc3ec554389b2e","slug":"fitness-of-school-and-sleeper-buses-will-now-be-done-from-the-state-headquarters-farrukhabad-news-knp548020792","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल व स्लीपर बसों की फिटनेस अब प्रदेश मुख्यालय से होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल व स्लीपर बसों की फिटनेस अब प्रदेश मुख्यालय से होगी
विज्ञापन
ब०स के अंदर बैठकर फिटनेस की रिपोर्ट लगाते आरआई। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
स्कूल व स्लीपर बसों की फिटनेस के प्रमाणपत्र अब लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय से जारी होंगे। आरआई स्कूल व स्लीपर बसों का भौतिक सत्यापन कर मानक पूरे होने या न होने की रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश मुख्यालय में भेज रहे हैं।
ऐसे में बस मालिकों की सोमवार को आरआई से कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई। इन वाहनों की फिटनेस के लिए लोगों को इंतजार करना होगा।
चार दिन बाद सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में काम काज शुरू हुआ। कार्यालय के बाहर वाहनों की फिटनेस को लेकर बरेली-इटावा हाईवे के दोनों वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
इसमें कई स्कूली बसें भी थीं। हाईवे के दोनों ओर वाहनों के खड़े होने से दिन में कई बार जाम लगा। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
दोपहर में दो बजे के बाद आरआई जीवन कुमार वाहनों की फिटनेस के लिए बाहर निकले। स्कूल व स्लीपर बस को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए आरआई ने रिपोर्ट लगा दी।
स्कूल बस के अंदर घुसकर आरआई ने निरीक्षण किया। सीटों की लंबाई की नाप जोख की गई। अग्निशमन यंत्र के अलावा इमरजेंसी डोर देखा गया। बस में मानक पूर्ण न होने पर आरआई ने रिपोर्ट तैयार करके रख ली।
आरआई ने बताया कि वह स्कूल व स्लीपर बसों का भौतिक सत्यापन करके फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के लिए पत्रावली लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय भेज रहे हैं।
स्कूल व स्लीपर बस की फिटनेस के प्रमाण पत्र वहीं से ही जारी होंगे। इसके अलावा हो सकता है कि मुख्यालय से इस संबंध में कोई अन्य गाइड लाइन जारी कर दी जाए। स्कूल बस की फिटनेस के लिए आए लोगों की आरआई से तीखी नोकझोंक भी हुुई। लेकिन आरआई ने साफ इनकार कर दिया।
स्लीपर बसों का फिर से संचालन होने पर सोमवार सुबह डीएम मानवेंद्र सिंह ने पीटीओ वीके आनंद की जमकर क्लास लगाई है। इसके बाद गुस्से में आए पीटीओ ने एआरटीओ कार्यालय के गेट के सामने खड़ी पिकअप का चालान कर दिया।
इस दौरान वाहन स्वामी कहता रहा कि वह फिटनेस के लिए लेकर आया है। लेकिन पीटीओ ने उसकी एक न सुनी और चालान काटकर उसके हाथ में थमा दिया।