फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fishermen fired on the villagers fleeing the smugglers bikes

ग्रामीणों पर फायरिंग कर मांस तस्कर बाइकें छोड़ भागे

Sat, 21 Jul 2018 11:36 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 21 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fishermen fired on the villagers fleeing the smugglers bikes
pcr bike accident - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के नूरपुर गढ़िया गांव के पास ग्रामीणों ने अवैध मांस समेत बाइकों पर सवार तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसमें ग्रामीण बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के पीछा करने पर तस्कर दो बाइकें छोड़कर भाग गए। पुलिस को मौके पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस मिला। पुलिस ने पांच मांस तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


भोगपुर व नूरपुर गढ़िया गांव के लोगों को कई दिन से जानकारी मिल रही थी कि नूरपुर गढ़िया गांव के निकट खेतों की तरफ  प्रतिबंधित मांस के तस्कर बैल व गाय लेकर आते हैं। उनका वधकर प्रतिबंधित मांस का व्यापार करते हैं। शुक्रवार देर रात शौच को गए ग्रामीणों को नूरपुर गढ़िया के तालाब की तरफ  चहल-कदमी व जानवरों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। रात ज्यादा होने पर ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाना उचित नहीं समझा। शनिवार तड़के नूरपुर गढ़िया व भोगपुर के ग्रामीणों को दो मोटरसाइकिलें नूरपुर गढ़िया से भोगपुर आती दिखीं। ग्रामीणों ने तस्करों को रोकना चाहा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इससे ग्रामीण बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने पीछा किया तो मांस तस्कर बाइकें छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने यूपी 100 को सूचना देना चाही तो नंबर नहीं लगा। तब उन्होंने थाना पुलिस को जानकारी दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बाइकों पर बंधी बोरियों को खुलवाया तो करीब ढाई क्विंटल प्रतिबंधित मांस निकला। सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुखदेव सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मांस का सैंपल लिया। पुलिस बाइकों को थाने ले गई। पुलिस ने मांस को दफना दिया। इसके बाद पुलिस नूरपुर गढ़िया गांव में स्थित तालाब पहुंची। वहां तालाब किनारे काफी खून पड़ा था। तालाब से कुछ दूरी पर तीन गाय, तीन बैल और दो गाय के बच्चे बंधे थे। उन्हें पुलिस ने कंपिल स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर की गौशाला के सुपुर्द कर दिया। तालाब के पास से कुल्हाड़ी व चाकू बरामद किए। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मांस तस्कर पप्पू उर्फ  शमशाद, लालमियां पुत्र अयाज खां निवासी नूरपुर गढ़िया और कोतवाली कायमगंज के गांव रायपुर निवासी कयूम पुत्र मुस्तकीम, आमिर और फरमान पुत्र अमरुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पप्पू उर्फ शमसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed