फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   First hand veins were cut, then hanged

-युवक ने हाथों की नशें काटकर लगाई फांसी

Sat, 13 Feb 2021 05:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
First hand veins were cut, then hanged
ओमकार का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
पहले हाथ की नसें काटीं, फिर लगाई फांसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दिल्ली से घर लौटे युवक ने मकान के कमरे में पहले हाथ की नसें काटीं, फिर फंदे पर झूल गया। सुबह चार बजे मां ने शव फंदे पर लटका देखा। परिजन घटना के पीछे कारण बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस मामला प्रेम प्रसंग का मान रही हैै।
मोहल्ला श्यामनगर निवासी प्रेमचंद्र राजपूत का 24 वर्षीय पुत्र ओमकार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह शुक्रवार सुबह घर लौटा था। रात में गेट के पास वाले कमरे में लेट गया। रात में किसी वक्त उसने अपने हाथ की नसें काट लीं। इसके बाद दुपट्टे से कमरे की दीवारों के छेद में फंसे बांस पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह चार बजे जब मां शीलप्रभा उठीं, तो उन्होंने कमरे में शव बैठी हालत में लटकता देखा। इससे चीखपुकार मच गई। सूचना मिलते ही परिवार और मोहल्ले के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर आईटीआई चौकी प्रभारी राजीव कुमार पहुंचे। उन्होंने शव कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। बड़े भाई सत्यभान ने बताया कि घर पहुंचने पर सब कुछ सामान्य लग रहा था। अचानक उसने आत्महत्या का फैसला क्यों कर लिया समझ में नहीं आ रहा। ओमकार पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। सबसे बड़े भाई सत्यभान, बहन सुनीता, गीता और मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed