{"_id":"61e84c194cda1218b528610f","slug":"firing-on-son-of-car-rider-sarraf-farrukhabad-news-knp6762267174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार सर्राफ के पुत्र पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार सर्राफ के पुत्र पर फायरिंग
विज्ञापन
भटपुरा के ग्राम प्रधान व ग्रामीणों में होती नोकझोंक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद में पेट्रोल पंप से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के साथ शहर आए सर्राफ के पुत्र पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। दबंगों ने पहले भोलेपुर, फिर आवास विकास तिराहा और बाद रोडवेज बस स्टैंड के पास कई राउंड गोलियां चलाईं। पीड़ित परिवार देर रात कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
कमालगंज कस्बे के मोहल्ला गंगा गली निवासी ध्रुव प्रकाश मिश्र की कमालगंज में सराफा की दुकान है। उनका मोहम्मदाबाद के अलावलपुर गांव में पेट्रोल पंप भी है। उनका पुत्र चंचल मिश्र कार से अपने दोस्त भाजयुमो कमालगंज के मंडल अध्यक्ष सत्यम दुबे उर्फ बब्बा और सुभाषनगर निवासी शिवम द्विवेदी के साथ पेट्रोल पंप से शहर आए थे।
भोलेपुर के पास रात करीब साढ़े आठ बजे कुछ बाइक सवारों ने कार रोकनी चाही। नहीं रोकी, तो दो-तीन फायर कर दिए। इसके बाद तीन बाइकों में सवार दबंगों ने कार का पीछा कर आवास विकास तिराहा और रोडवेज बस स्टैंड के पास भी कई राउंड फायर किए। चंचल ने कार गंगानगर कोल्ड वाली गली में खड़ी कर दी। इसके बाद आरोपी भाग गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
चंचल ने बताया कि दो माह पहले ठंडी सड़क पर वह एक शादी में आए थे। उसी वक्त कार खड़ी करने को लेकर पास ही निवासी कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी।
इसी रंजिश में आरोपियों ने फायरिंग की घटना कोे अंजाम दिया। घटना की सूचना पर कई भाजपा नेता और समर्थक कोतवाली में डटे रहे। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई। तहरीर मिलने पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।