{"_id":"634b072ed479363869539a97","slug":"firing-on-shopkeeper-in-enmity-one-in-custody-farrukhabad-news-knp7234783113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में पापड़ी दुकानदार पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में पापड़ी दुकानदार पर की फायरिंग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रंजिश में पापड़ी दुकानदार पर दबंगों ने फायरिंग कर दी। दुकानदार ने किसी तरह जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस को कारतूस के दो खोखे मौके पर मिले।
करीब दो घंटे बाद पुलिस ने एक युवक हिरासत में ले लिया। दुकानदार ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव धंसुआ नलकूप कालोनी निवासी अनुज बाथम की कालोनी व पास के गांव के लोगों से रंजिश चल रही है। अनुज सेंट्रल जेल के पास पापड़ी की ठेला लगाता है। शनिवार शाम लगभग 5:15 बजे अनुज ठेला लेकर वापस घर जा रहा था।
बिजाधरपुर गांव के पास जब अनुज पहुंचा तभी दो बाइकों पर सवार छह लोग पहुंचे। इन लोगों ने अनुज को देखते ही बाइक रोक कर तमंचों से फायरिंग कर दी।
अनुज ठेला छोड़कर पास के धुलाई केंद्र के कमरे में घुस गया और कुंडी अंदर से बंद कर ली। दबंग बाहर खड़े होकर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
फायरिंग की सूचना पर सेंट्रल जेल पुलिस मौके पर पहुंची। अनुज ने छह लोगों के खिलाफ रंजिश में जानलेवा हमला करने की तहरीर दी। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।