{"_id":"58d6b63e4f1c1bac2a1a287d","slug":"firing-in-sp-and-bjp-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा व भाजपा समर्थकों में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा व भाजपा समर्थकों में फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाट पर कब्जे की रंजिश में सपा व भाजपा समर्थकों के बीच फायरिंग हो गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा व कारतूस बरामद किए। सीओ के आने से पहले एक पक्ष वहां से जा चुका था। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
कोतवाली फतेहगढ़ के इटावा-बरेली हाईवे नेकपुर पटेल नगर में प्लाटिंग हो रही है। शनिवार सुबह लोको रोड निवासी सपा नेता देवेंद्र यादव उर्फ जग्गू, अपने भाई योगेंद्र सिंह उर्फ चन्नू व साथियों के साथ प्लाट पर बैठे हुए थे। जेएनबी रोड निवासी भाजपा समर्थक कुशल परिहार से सपा नेता के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सुबह कुशल परिहार समर्थकों के साथ प्लाट पर पहुंचे। इसी बीच दोनों के बीच प्लाट पर कब्जे को लेकर विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते वहां पर मौजूद लोग दुबक गए। दिनदहाड़े फायरिंग होने की सूचना पर सीओ सिटी आलोक सिंह, फतेहगढ़ कोतवाल अनूप निगम, शहर कोतवाल द्रविड़ सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच कुशल सिंह मौके से खिसक गए। सीओ ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। हालांकि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर खोखा व कारतूस बरामद किए। सीओ ने जोगेंद्र सिंह से प्लाटिंग का लाइसेंस मांगा और दोबारा किसी प्रकार का विवाद न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
वहीं, देवेंद्र सिंह यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा गया कि वह अपने प्लाट पर बैठे हुए थे। उसी समय कुशल अपने साथियों के साथ पहुंचे और कब्जा करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज कर जान से मारने के इरादे से वैध व अवैध असलहों से फायरिंग कर दी। उधर, कुशल परिहार ने बताया कि वह अपने प्लाट पर जा रहे थे। उसी समय सपा नेता की ओर से वैध व अवैध असलहों से जान से मारने के इरादे से फायरिंग कर दी गई। दूसरे पक्ष से भी तहरीर दी गई। उधर, कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि देवेंद्र सिंह की तहरीर पर कुशल परिहार, अचल सिंह और चार अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।