फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Firing at midnight for Gadwork was visible of the day

गडवर्क के लिए आधी रात में हुई फायरिंग दिन की दिखाई

Mon, 03 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Firing at midnight for Gadwork was visible of the day
फर्रुखाबाद। पुलिस ने गुडवर्क के चक्कर में आधी रात में हुई फायरिंग की घटना का समय बदल दिया। रात में पकड़े गए दो लोगों में से एक के पास से असलहा की बरामदगी दिखाकर रिपोर्ट दर्ज की। इसमें फायरिंग की घटना दिन में सुबह पौने नौ बजे की दिखा दी गई। रात में हुई घटना की तहरीर देने वाले पीड़ित की रिपोर्ट तक नहीं लिखी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला ढुइया निवासी अंशू शाक्य के मकान के सामने शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे चार लोग शराब पी रहे थे। अंशू ने शराब पीने से मना किया तो गाली-गलौज करने लगे। कुछ ही देर में दबंगों ने फायरिंग कर दी। अंशू की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य साथी भाग गए। अंशू ने बताया कि पुलिस जिन लोगों को थाने ले गई, उनमें से एक के पास असलहा भी था।
विज्ञापन

मौके से कारतूस भरी पेटी भी पुलिस को मिली थी। पीड़ित ने थाने में तीन नामजद समेत चार के खिलाफ तहरीर भी दे दी। मगर, थाने के दरोगा चंद्रिका प्रसाद ने गुडवर्क के चक्कर में रात की घटना को दिन मेें दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे में कहा कि दो जनवरी को पौने नौ बजे टाउनहाल के पास गश्त पर थे। इसी दौरान ढुइया में होरीलाल के मकान के सामने फायरिंग की सूचना मिली। वहां पहुंचे तो आरोपी के हाथ में राइफल थी। आरोपी को पकड़ कर राइफल कब्जे में ले ली। पूछताछ में उसने अपना नाम चंद्रशेखर दीक्षित, निवासी खारबंदी कुइयाबूट बताया। उसके पास राइफल के अलावा 13 कारतूस, एक खोखा और दो मिस कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed