{"_id":"6090168a8ebc3e7c18237b04","slug":"firing-assault-and-stone-pelting-to-celebrate-victory-farrukhabad-news-knp626538972","type":"story","status":"publish","title_hn":"च़ुनाव जीतने के बाद खुशी मनाने पर फायरिंग मारपीट व पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
च़ुनाव जीतने के बाद खुशी मनाने पर फायरिंग मारपीट व पथराव
विज्ञापन
जीत की खुशी मनाने पर फायरिंग, मारपीट व पथराव
जहानगंज। चुनाव जीतने के बाद पहुंचे प्रधान समर्थकों ने हारे पूर्व प्रधान के दरवाजे पर जाकर खुशी में नारेबाजी कर दी। इस पर दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट व पथराव के बीच फायरिंग हुई। इसमें दोनों पक्षों से दो लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव झंसी निवासी रामदीपक प्रधान पद का चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ गांव में पहुंचे। रामदीपक पक्ष के लोग गांव में खुशी में नारेबाजी कर रहे थे। पूर्व प्रधान राजीव तिवारी के दरवाजे पर भी लोग नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने विरोध जताया। इस पर दोनों पक्षों में गालीगलौज और मारपीट होने लगी।
कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में प्रधान रामदीपक की तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए और बॉडी भी क्षतिग्रस्त हो गई। झगड़ा बढ़ने पर दोनों पक्षों से जमकर फायरिंग भी हुई। इससे अफरातफरी मच गई। इसमें रामदीपक पक्ष से शिवधनी व गोकुल घायल हो गए। शिवधनी ने बताया कि उसके छर्रे लगे है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया। प्रधान रामदीपक ने पूर्व प्रधान राजीव तिवारी सहित 28 लोगों के खिलाफ मारपीट, पथराव व फायरिंग करने की तहरीर दी है। पूर्व प्रधान राजीव तिवारी ने प्रधान सहित कई लोगों के खिलाफ मारपीट कर तमंचो से दरवाजे पर फायरिंग करने की तहरीर दी है।
एसओ दिनेश गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव की बात सामने आई है। फायरिंग की बात जांच में सही नहीं पाई गई। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दो ग्रामीण घायल हुए है उनका मेडिकल कराया गया है।