{"_id":"6ae8dc84928000ae290e9dd4","slug":"fireworks-worth-lakhs-purchased-now-facing-a-crisis-regarding-the-shop-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-151131-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लाखों की खरीद चुके आतिशबाजी, अब दुकान का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लाखों की खरीद चुके आतिशबाजी, अब दुकान का संकट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लाखों रुपये की आतिशबाजी खरीद चुके अस्थायी दुकानदारों के सामने अब दुकान लगाने का संकट खड़ा हो गया है। इस वर्ष दुकानों की संख्या घटाए जाने से अस्थायी दुकानदार रोजगार छिनने के साथ कर्जदार होने से खासे चिंतित हैं। उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से दुकान लगाने की अनुमति देने की गुहार लगाई।
दिवाली पर आठ स्थानों पर ही आतिशबाजी की दुकानें लगाने के आदेश हैं। एक स्थान पर मानकों के अनुसार आतिशबाजी की 50 दुकानें लगाने की ही अनुमति है। ये स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं। इससे आतिशबाजी अस्थायी 400 दुकानों के ही लाइसेंस मिल सकेंगे। जबकि गत वर्ष 22 स्थानों पर आतिशबाजी की दुकानें लगी थीं। इससे दुकानदारों ने पिछले वर्ष की तरह एडवांस भुगतान कर आतिशबाजी की बुकिंग करा रखी है। अब स्थान व दुकानों की संख्या घटने से वह खासे परेशान हैं।
शहर के मोहल्ला बीबीगंज के अस्थायी आतिशबाजी दुकानदार ज्ञान सिंह, पवन कुमार, रिशू मिश्रा, चमन, संजीव, आरिफ, वसीम आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि वह लोग गरीब परिवारों से हैं। दिवाली पर आतिशबाजी की अस्थायी दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन लोगों ने ब्याज पर व रिश्तेदारों से कर्ज लेकर भारी मात्रा में आतिशबाजी खरीदी है। जमा पूंजी के साथ उधार की रकम भी फंस गई है। दुकानों की संख्या घटने या अनुमति न मिलने से वह लोग बर्बाद हो जाएंगे। इसी तरह कादरीगेट व राजेपुर क्षेत्र के सलेमपुर के अस्थायी दुकानदारों ने दिवाली पर आतिशबाजी की दुकानें लगाने अनुमति और लाइसेंस देने की मांग की है।