फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fireworks dominated inflation, a decline of 10 to 15 percent

आतिशबाजी पर छाई महंगाई, 10 से 15 प्रतिशत की बिक्री घटी

Sat, 29 Oct 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 29 Oct 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Fireworks dominated inflation, a decline of 10 to 15 percent
दिवाली पर बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजी इमारत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दीपावली पर पटाखों की दुकानें सज गई हैं। एके-47, जानेमन, प्राइट इंडिया शाट और कागज अनार समेत विभिन्न तरह के पटाखे बाजार में मौजूद हैं। हालांकि इस बार आतिशबाजी पर छाई महंगाई के चलते बिक्री पर करीब 10 से 15 प्रतिशत का असर पड़ा है।दिवाली पर्व को लेकर बच्चों में उत्साह है। पटेल पार्क, क्रिश्चियन इंटर कालेज, बीबीगंज, मार्डन पब्लिक स्कूल रेलवे रोड और कादरीगेट ओपी लान के निकट समेत फुटकर आतिशबाजी बिक्री के समेत शहर में करीब आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर पटाखों की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन


बाजार में एके-47, जानेमन, प्राइट इंडिया शाट 12, 15, 30, कागज व कुल्हड़ अनार, चरखी, चटाई, कलर व स्टार राकेट, डिलाइट, महताब, ग्रीन लाइट, 12 रंगों की फुलझड़ियां, सुपर स्टार, सोबियत, आकाश रंगोली, रॉयल सैल्यूट राकेट, दहमार, छोटे व बड़े बम, चुहिया बम, सीको, छोटा भीम, फाउंटेन अनार, बांसुरी और पुलिस सायरन अनार बिक रहे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही 12 से 600 शाट जानेमन, म्यूजिक पाप, अफ्रीकन डिलाइट, सुप्रीम चटाई 10 हजार, पांच हजार और तीन हजार समेत की प्रकार की वैरायटियां उपलब्ध हैं। पटाखा के थोक विक्रेता आनंद उर्फ गोल्डी कपूर का कहना है कि पटाखों में करीब 50 से ज्यादा वैराइटी हैं। क्रिश्चियन इंटर कालेज में फुटकर आतिशबाज विक्रेता रिंकू गुप्ता ने बताया कि इस बार आतिशबाजी पर 10 से 15 प्रतिशत महंगाई है। इसका बिक्री पर असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन पहले जहां खील व खिलौने 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। वहीं दीवाली की पूर्व संध्या पर इनकी कीमत बढ़कर 80 से 100 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। खील-खिलौने खरीदने के लिए बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। लालसराय टंकी के पास खील-खिलौने की दुकान लगाए। अशोक कुमार ने बताया कि दो दिन में खील-खिलौनों के दाम बढ़ गए हैं। हालांकि अब लोग खील व खिलौने औपचारिक भर ही खरीदते हैं।


दीपावली के त्योहार पर फैंसी दीयों की ज्यादा मांग रही। मिट्टी के सादा दीपक 20 रुपये के 25 और फैंसी दीये 30 रुपये के 25 बिके। नई रुई 5 से 10 रुपये पैकेट बिकी। इसके साथ ही डिजाइनदार दीये 2 रुपये प्रति पीस बिका।
दीवाली की पूर्व संध्या पर भगवान गणेश-लक्ष्मी की बिक्री खूब हुई। बाजार में 25 से लेकर 2100 रुपये जोड़ा गणेश-लक्ष्मी बिके। सबसे ज्यादा डिमांड 25 और 151 रुपये जोड़ा वाले गणेश-लक्ष्मी की हुई। इसके सात ही भगवान के कलेंडर, माला और स्टीकरों की भी जमकर बिक्री हुई।



दीवाली पर मिठाई की दुकानों पर आर्डरों की भरमार रही। हर दुकानदार के पास एक क्विंटल व दो क्विंटल के मिठाई के आर्डर थे। वनस्पति घी से निर्मित मिठाई की डिमांड ज्यादा रही। उच्च वर्गीय लोगों ने देशी घी की मिठाई खरीदी।

आचार्य योगीराज दबे (कमालगंज) ने बताया कि दीवाली पर लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में करना काफी शुभ माना गया है। प्रदोष काल 6 बजकर 2 मिनट से लेकर 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल 7 से 9 बजे तक रहेगा। दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त 7 से 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed