{"_id":"629cf43113fa7e658e77d5b4","slug":"fire-in-tent-and-tree-due-to-spark-of-high-tension-line-farrukhabad-news-knp700803154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से टेंट व पेड़ में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से टेंट व पेड़ में आग
विज्ञापन
शहर के कादरीगेट पर पेड़ में लगी आग। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से निकली चिंगारी टेंट और पेड़ पर जा गिरी। इससे आग लग गई। राहगीरों ने टेंट में सो रहे बुजुर्ग वैद्य को चारपाई सहित बाहर निकाला। सूचना पर आई दमकल ने जब तक आग पर काबू पाया, टेंट और सामान जल चुका था।
उत्तराखंड के पूर्णागिरि निवासी वैद्य छेदालाल (90) टेंट डालकर 40 साल से कादरीगेट मार्ग पर रहते हैं। रविवार सुबह करीब चार बजे हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से निकली चिंगारी टेंट और शीशम के पेड़ पर जा गिरी। इससे आग लग गई। राहगीरों ने टेंट में सो रहे वैद्य को चारपाई सहित बाहर निकाल लिया। इसके बाद आग और तेज हो गई। इससे टेंट जल गया।
आग से शीशम का पेड़ भी जलने लगा। सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। वैद्य ने बताया कि उनके पास कुछ नहीं बचा है। लोग खाना दे जाते हैं, वही खाकर गुजर करते हैं। याददाश्त कमजोर होने से इलाज नहीं कर पाते हैं।