फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire in Munshi Baba's ashram in suspicious circumstances in farrukhabad

संदिग्ध हालात में मौनी बाबा के आश्रम में लगी आग

Fri, 04 Jan 2019 12:11 AM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Fri, 04 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fire in Munshi Baba's ashram in suspicious circumstances in farrukhabad
प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग - फोटो : एएनआई
ढाईघाट पुल स्थित मौनी बाबा आश्रम में बुधवार रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे आश्रम में पड़ी 16 झोपड़ियां जल गईं। गुरुवार को उप जिलाधिकारी कायमगंज ने घटनास्थल का जायजा लिया। मौनी बाबा ने आग लगाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


आत्मानंद गिरि उर्फ मौनी बाबा का ढाईघाट पुल के पास मौनी बाबा आश्रम का बना है। आश्रम में झोपड़ियां डालकर साधु-संत रहते हैं। बुधवार रात मौनी बाबा आश्रम में किसी तरह आग लग गई। आग लगी देख साधु-संत शोर मचाते हुए आश्रम से भाग खड़े हुए। शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने साधु-संतों के सहयोग से पंपसेट आदि चलाकर आग बुझाना शुरू कर दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी मिलने पर रात में ही यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


गुरुवार को उपजिलाधिकारी कायमगंज अनिल कुमार और एसओ जयंती प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे। मौनी बाबा ने बताया कि आश्रम में आग लगने से 16 झोपड़ियां जल गईं। झोपड़ियों में रखे बिस्तर, 15 पीपा डालडा, पांच बोरा चीनी, टेंट सामान, चार लाउडस्पीकर समेत करीब सैकड़ों रजाई-गद्दे जल गए। आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मौनी बाबा ने आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। एसओ जयंती प्रसाद ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed