फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   fire

आग से छह झोपड़ियां जलकर खाक, हजारों का नुसाकन

Tue, 30 Mar 2021 09:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
fire
कंपिल। गांव धौपुरा में होलिका दहन के बाद उड़ी चिंगारी से एक-एक कर छह झोपड़ियां राख हो गईं। आग की चपेट में आकर इन झोपड़ियों में रखा गृहस्थी का हजारों का सामान नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव धौपुरा निवासी चंद्रपाल की झोपड़ी के पीछे होली पर होलिकादहन हुआ। होलिकादहन की चिंगारी गांव के चंद्रपाल के छप्पर पर गिरी। तेज हवा चलने से थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते भाई वेदराम, धवल, सुरेंद्र और पड़ोसी नितिन व महेंद्र की झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गई और धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन

आग लगने से चंद्रपाल का घरेलू सामान 20 क्विंटल भूसा व 28 क्विंटल गेहूं जल गया। वेदराम का घरेलू सामान 15 क्विंटल लहसुन, धवल सिंह का घरेलू सामान, एक बैलगाड़ी, पंपिंग सेट, 23 बोरी गेहूं , सुरेंद्र का घरेलू सामान, नितिन व महेंद्र की गृहस्थी व अनाज आदि राख हो गया। आग लगने के तकरीबन आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। तब ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। कायमगंज क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर, थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव बलीपुुर निवासी विशम्भर के घर के समीप होली रखी थी। 28 मार्च की रात होली की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग से विशम्भर की चारपाई, बिस्तर व घरेलू समान जलकर खाक हो गया। छप्पर के नीचे बंधी भैंस भी झुलस गई। गांव के लोगों की मदद से आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed