{"_id":"67894b1fb9b61458e708e558","slug":"fire-broke-out-in-car-showroom-due-to-short-circuit-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105123-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शार्ट सर्किट से कार के शोरूम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शार्ट सर्किट से कार के शोरूम में लगी आग
Thu, 16 Jan 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
कार शोरूम में आग से जलता बोर्ड।
- फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के शोरूम के बाहर लगे बोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लग गई। भनक लगते ही कर्मचारी बाहर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से आधा बोर्ड ही जल पाया था।
कादरीगेट थाना क्षेत्र के पपियापुर गांव से कुछ दूर एक कार कंपनी का शोरूम है। बृहस्पतिवार शाम शोरूम के बाहर लगे बिजली के बोर्ड में अचानक चिंगारी भड़क गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। भनक लगते ही शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी बाहर भाग खड़े हुए। आग बुझाने वाले सिलिंडर भी कर्मचारी लेकर पहुंचे, मगर ऊंचाई अधिक होने की वजह से कामयाबी नहीं मिली।
इसकी सूचना दमकल को दी गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। जब तक आधा बोर्ड ही जल सका था। दमकल की तत्परता से अधिक नुकसान होने से बच गया।
-- -- -- --
एसपी के आदेश पर तीन पर मुकदमा
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने रायबरेली के मोहल्ला जवाहर बिहारी कालोनी निवासी आनंद गोयल समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट का का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने एसपी से इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)