फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire broke out in bunch cable, half village lost electricity in Ramapur Jasu.Fire broke out in bunch cable, half village lost electricity in Ramapur Jasu.

Farrukhabad News: बंच केबल में लगी आग, रमापुर जसू में आधे गांव की बिजली गुल

Sat, 25 May 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 25 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in bunch cable, half village lost electricity in Ramapur Jasu.Fire broke out in bunch cable, half village lost electricity in Ramapur Jasu.
शमसाबाद। बंच केबल में आग लगने से रमापुर जसू के आधे गांव की बत्ती करीब 21 घंटे से गुल है। बंच केबल को बदलने का कार्य चल रहा है। वहीं शेरवानी मोहल्ला में बंच केबल में आग लगने से दो घंटे बिजली बंद रही।
विज्ञापन


गांव रमापुर जसू में बिजली आपूर्ति के लिए 63-63 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। चिलसरा फीडर से इस गांव को आपूर्ति मिलती है। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे मुख्य चौराहा के पास रखे 63 केवीए ट्रांसफार्मर की बंच केबल में आग लग गई। आग लगने की जानकारी बिजली कर्मचारियों को दी गई। आग लगने से बंच केबल जगह-जगह से जल गई।
विज्ञापन

जेई जुनैद आलम ने बिजली कर्मचारियों को भेजकर बंच लाइन बदलवाना शुरू किया। शनिवार सायं पांच बजे तक बंच केबल बदली जा रही थी। जेई जुनैद आलम ने बताया कि छह बजे तक बंच केबल बदलकर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मोहल्ला शेरवानी टोला में बीती रात करीब 8.40 बजे बंच केबल में आग लग गई। जिससे मोहल्ले की आपूर्ति बंद की गई। बिजली कर्मचारियों ने पहुंचकर बंच केबल को बदला। रात करीब 10:40 बजे आपूर्ति शुरू की जा सकी। जेई अनिल गौतम ने बताया कि बंच केबल में आग लग गई थी, जिसे ठीक कर आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed