फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire breaks out in sugar mill office, computer, furniture burnt

Farrukhabad News: चीनी मिल के दफ्तर में लगी आग, कंप्यूटर, फर्नीचर जला

Mon, 29 Apr 2024 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in sugar mill office, computer, furniture burnt
कायमगंज। चीनी मिल के जीएम के स्टेनो दफ्तर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें जीएम के दफ्तर तक पहुंच गई। इससे करीब दो लाख से अधिक कंप्यूटर व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


रविवार को छुट्टी की वजह से मिल के सभी कक्ष बंद थे। जीएम व उनके स्टेनो के दफ्तर पास-पास हैं। शाम को बिजली के शार्ट सर्किट से स्टेनो कक्ष में आग लग गई।थोड़ी देर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मिल गेट पर बैठे सुरक्षा कर्मियों ने धुआं उठते देख अंदर जाकर देखा। गार्ड ने मिल प्रशासन को सूचना दी। दमकल को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

धू-धूकर जल रही आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पाया। जीएम कुलदीप सिंह व अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। कर्मचारियों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निकांड में कई कंप्यूटर, यूपीएस, लैपटॉप, कुर्सियां व कुछ जरूरी कागजात जल गए। आग से जीएम के दफ्तर में भी कुर्सियां और मेज पर आंच आ गई। जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि करीब दो लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed