फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire breaks out in staff nurse's residence, loss worth lakhs

Farrukhabad News: स्टाफ नर्स के आवास में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 20 May 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 20 May 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in staff nurse's residence, loss worth lakhs
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में एक स्टाफ नर्स के आवास में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल ने करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम व थाना पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। स्टाफ नर्स रविवार सुबह आवास में ताला लगाकर मायके गई थीं।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स यज्ञेश आवास नंबर 28 में रहती हैं। वह रविवार सुबह करीब 11 बजे आवास में ताला डालकर मायके इटावा के लिए रवाना हुई थीं। शाम करीब पांच बजे ऊपरी मंजिल पर रह रहे कर्मचारी कुलदीप ने एसी के पास खिड़की से धुआं निकलते देखा। उन्होंने आसपास लोगों को जानकारी दी। लोगों ने एक खि़ड़की का शीशा तोड़ तो कमरे में आग की लपटें दिखीं।
विज्ञापन

लोगों ने घरों से बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना के करीब पौन घंटे बाद दमकल पहुंची। एक कमरे की आग खिड़की से बुझा ली गई। मुख्य गेट का ताला तोड़ा, मगर सेंटर लॉक लगा था। बाद में पीछे का गेट तोड़कर अंदर के दो अन्य कमरों की भी आग बुझाई गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम गजराज सिंह व कादरीगेट इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे। आग बुझने के बाद सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी पहुंचे। एसडीएम ने सीएमएस से जर्जर आवासों की मरम्मत और आवासों में अवैध रूप से रहने वालों की सूची तलब की। कहा कि वह डीएम को रिपोर्ट करेंगे। स्टाफ नर्स को भी सूचना दी दी गई है। वह इटावा से घर के लिए रवाना हो गई हैं।
--------
...तो हो जाता बड़ा हादसा
दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले लोग आग बुझाने में लगे थे। उन्होंने रसोई गैस सिलिंडर की जानकारी ली तो पता चला कि वह रसोई में ही रखा होगा। इस पर उन्होंने सभी को दूर जाने के निर्देश दिए। कहा कि सिलिंडर फटता है तो काफी नुकसान होता है। गनीमत रही कि आग रसोई तक पहुंचने से बच गई।
----------
गेमिंग स्टूडियो चलने के मिले संकेत
आवास के जिस कमरे में आग से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उसमें ऑनलाइन गेम के स्टूडियो में काम आने वाला सामान भी अधजला मिला है। लोगों का कहना है कि स्टाफ नर्स का भाई इस कमरे में स्टूडियो चलाता है।




शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। स्टाफ नर्स के आने के बाद ही सही स्थिति का आकलन हो पाएगा। नुकसान की सही जानकारी भी उनके आने पर होगी। रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
- डॉ. अशोक प्रियदर्शी, सीएमएस, लोहिया, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed