फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR on two teachers in fake jobs

फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी करने में दो शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज

Mon, 29 Jun 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
FIR on two teachers in fake jobs
फर्जी डिग्री से नौकरी में दो शिक्षकों पर एफआईआर
विज्ञापन

नवाबगंज/अमृतपुर। डीएम की फटकार के बाद बीईओ ने नवाबगंज थाने में दो शिक्षकों के खिलाफ फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी करने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने मेरापुर थाने में भी दो बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है। मेरापुर और अमृतपुर थानाध्यक्ष ने अफसरों से विचार विमर्श के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय वर्ष 2004-05 की फर्जी डिग्री से नौकरी करने में एसआईटी जांच के बाद 22 शिक्षकों को बीईओ को बीएसए लालजी यादव ने मई में बर्खास्त कर दिया था। तीन शिक्षकों को जून के अंतिम सप्ताह में बर्खास्त किया है। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने में बीईओ आनाकानी कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह ने बीएसए व बीईओ को फटकार लगाई और रिपोर्ट दर्ज कराकर आख्या देने के आदेश दिए। इसके बाद नवाबगंज के बीईओ ललितमोहन पाल ने सोमवार को नवाबगंज थाने में प्राथमिक विद्यालय बिराहिमपुर के प्रधानाध्यापक कमरूद्दीन निवासी शिवाजी नगर थाना मोहम्मदाबाद व प्राथमिक विद्यालय मिल्किया पहाड़पुर के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्रा निवासी मोहल्ला सुमेर चंद्र थाना अलीगंज जिला एटा के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसओ नवाबगंज रहमत खां ने बताया कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बीईओ ललित मोहन पाल ने प्राथमिक विद्यालय सिलसंडा के प्रधानाध्यापक गया प्रसाद निवासी मुजफ्फरपुर पट्टी खेड़ा कुनिया और प्राथमिक विद्यालय बमुलिया के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार निवासी अमरापुर थाना मेरापुर के खिलाफ तहरीर दी है।
एसओ एसके के रावत का कहना है कि तहरीर देेखने और उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। उधर राजेपुर के बीईओ रमेश चंद्र जौहर ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय परतापुर के सहायक अध्यापक हरनाथ सिंह निवासी राजा का रामपुर एटा के खिलाफ तहरीर दी। एसओ अमृतपुर सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
20 शिक्षकों के खिलाफ नहीं दी तहरीर
फर्रुखाबाद। एसआईटी जांच में जिले में 25 शिक्षकों की बीएड डिग्री फर्जी पाई गई। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बीएसए ने आदेश दिए थे। डीएम की नाराजगी के बाद एक बीईओ ने चार और दूसरे ने एक के खिलाफ तहरीर दी है। अन्य ब्लाक के बीईओ ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। अन्य बीईओ का कहना है कि मंगलवार को तहरीर दी जाएगी।
मास्टरमाइंड के खिलाफ नहीं लिखाई गई रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। अनामिका शुक्ला प्रकरण का मास्टर माइंड पुष्पेंद्र उर्फ सुशील कुमार की बर्खास्तगी के बाद उसके खिलाफ अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। अनामिका शुक्ला प्रकरण का मास्टर माइंड पुष्पेंद्र कंपिल के प्राथमिक विद्यालय कुुंवरपुर खास में सहायक अध्यापक के पद सुशील कुमार कौशल के नाम से नौकरी कर रहा था।

जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर बीएसए लालजी यादव ने उसको बर्खास्त कर बीईओ कायमगंज को रिपोर्ट लिखाने का आदेश दिया था। बीईओ कायमगंज ने अभी तक उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। बीईओ बेगीश गोयल ने बताया कि मंगलवार को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed