फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR lodged for shifting HT line without estimate

Farrukhabad News: बिना एस्टीमेट एचटी लाइन शिफ्ट करने में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 27 Mar 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for shifting HT line without estimate
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लॉक के नेकपुर खुर्द गांव में बिना एस्टीमेट एचटी लाइन शिफ्ट की गई। इस मामले में अवर अभियंता ने एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। भू-स्वामी का नाम अभी अज्ञात रखा गया है।
विज्ञापन


नेकपुर खुर्द में पुराने शीतगृह के पास प्लाटिंग की भूमि पर एक एचटी लाइन थी। अमर उजाला ने 23 मार्च को इस मामले का खुलासा किया था। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए। एसडीओ शमीम अंसारी के नेतृत्व में एक टीम ने मौके पर जांच की। जांच में एचटी लाइन शिफ्ट होने की पुष्टि हुई। अवर अभियंता कैलाश चंद्र पाठक ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया गया है कि कृष्णा भोजनालय के सामने सदानंद फार्म के पूर्वी दिशा में एक खेत था। वहां गुतासी उपकेंद्र के नलकूप फीडर की 11केवी लाइन का एक पोल लगा था। नलकूप फीडर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली मिलती है। अवर अभियंता ने पोल शिफ्ट करने वाले और भू-स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में भू-स्वामी का पता चलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed