फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   fir lodged against 13 persons in police attack case

पुलिस पर हमला कर पथराव करने में 13 पर रिपोर्ट

Thu, 01 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
fir lodged against 13 persons in police attack case
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर के आरोपी को पकड़ने पर दरोगा व सिपाहियों पर हमला कर पथराव करने में 13 पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने गुरुवार को पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली के दरोगा विद्यासागर, सिपाही अजय कुमार, चीता मोबाइल के दीवान मुलायम सिंह, गनेश प्रसाद ने मोहल्ला खड़जा अब्दुल रज्जाक निवासी गैंगस्टर चमन पठान को उसके घर से दबोच लिया था। तभी चमन के परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने पुलिस टीम पर डंडों से हमला कर पथराव कर दिया। इसमें दरोगा व सिपाही अपने वाहन छोड़कर भाग निकले। पथराव व मारपीट में दीवान मुलायम व
विज्ञापन

सिपाही अजय को चोट आई। दरोगा ने इसकी सूचना कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय को दी। जिस पर काफी फोर्स पहुंच गई। जिसकी मदद से पुलिस चमन को कोतवाली ले आई। दरोगा विद्यासागर ने पथराव, मारपीट व जानलेवा हमला कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में चमन, फूल मियां, फिरोज खान, शाहरूख, अजामुल उर्फ पुन्नी, निशा, तिन्नी व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी चमन का दोनों मुकदमों में चालान कर दिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed