फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR against 16 police personnel for false report

Farrukhabad News: झूठी रिपोर्ट पर 16 पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर

Thu, 16 Apr 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
FIR against 16 police personnel for false report
कायमगंज। थानाध्यक्ष की भ्रामक आख्या व तथ्यों को छिपाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर दो दरोगाओं समेत 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र एवं तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र सचान ने आदेश दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कलाखेल मऊ रशीदाबाद निवासी शायदा बेगम ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 26 जनवरी की रात पुलिसकर्मी बिना वारंट उनके घर में घुस आए। इस दौरान पुलिस ने लूटपाट करने के साथ ही उनके पति मुख्तयार खां, भतीजे असद खान, देवर तारिक खान व पुत्र के साथ मारपीट की और जबरन उठा ले गई। पति, भतीजे और देवर को अवैध हथियारों के साथ फर्जी गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


न्यायालय ने थाना कायमगंज से सीसीटीवी फुटेज तलब किया। सात अप्रैल को फुटेज की जांच में सामने आया कि वादी के पुत्र को 27/28 जनवरी की मध्यरात्रि 1:32 बजे पुलिस वाहन से थाने लाया गया था जबकि थानाध्यक्ष की रिपोर्ट में उसे 28 जनवरी की रात संदिग्ध अवस्था में पकड़ा जाना दर्शाया गया था। फुटेज में यह भी स्पष्ट हुआ कि युवक को 28 जनवरी की सुबह करीब 8 से 8:30 बजे थाने से छोड़ दिया गया जबकि उसी दिन सुबह 11 बजे उसकी कक्षा 11 की हिंदी की परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित पक्ष के बयान में समानता मिलने पर न्यायालय ने माना कि पुलिस ने तथ्य छिपाने और न्यायालय को भ्रमित करने का प्रयास किया। प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध मानते हुए कोर्ट ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए और सात दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था।

इसके अलावा तत्कालीन थानाध्यक्ष मदन मोहन चतुर्वेदी को झूठी आख्या देने के आरोप में नोटिस जारी कर 20 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से स्पष्टीकरण सहित न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक को भी पूरे प्रकरण की निष्पक्ष विवेचना की निगरानी स्वयं करने के निर्देश दिए गए हैं।


दरोगा सोमवीर, दरोगा जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र तिवारी, सिपाही विजय गुर्जर, सचिन कुमार, जितेंद्र सिंह, विकास बाबू, पवन चाहर सहित कुल 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed