{"_id":"631b836a611daf02c715370b","slug":"fighting-tension-when-the-bike-collides-in-the-immersion-journey-farrukhabad-news-knp7172725126","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसर्जन यात्रा में बाइक टकराने पर मारपीट, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसर्जन यात्रा में बाइक टकराने पर मारपीट, तनाव
विज्ञापन
कायमगंज। विसर्जन यात्रा में शामिल युवक की बाइक से टक्कर लगने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। तनाव बढ़ने पर पुलिस ने बाइक चालक के परिवार के एक युवक को हिरासत में लिया है।
मोहल्ला पटवन गली से शुक्रवार दोपहर विसर्जन यात्रा निकल रही थी। तभी एक बाइक के चालक ने यात्रा में शामिल पटवन गली निवासी अमर के टक्कर मार दी। इससे बाइक गिर गई। बाइक सवार युवक अमर से मारपीट करने लगा।
शोभा यात्रा में शामिल विक्रम कोरी व अन्य लोगों ने बचाया तो बाइक चालक के परिजन भी आ गए। वह अंदर मार्केट में खींच ले गए और जमकर मारपीट की। विसर्जन यात्रा जाने के बाद हिंदू जागरण मंच नेता प्रदीप सक्सेना व बजरंग दल संयोजक प्रभात कश्यप आदि के साथ काफी भीड़ कोतवाली पहुंच गई।
विज्ञापन
सभी ने आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी। आरोपियों के परिवार के एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। सूचना पर सीओ व अन्य थानों का फोर्स बुला लिया गया। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
तीन बाइक सवार घायल, दो रेफर
राजेपुर। थाना व गांव राजेपुर निवासी अमित यादव उर्फ परलोक (25), विकास यादव (22), छोटेलाल यादव (20) बाइक से शुक्रवार दोपहर गणेश प्रतिमा विसर्जित करने जा रहे थे। नासा नाला पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे तीनों घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर छोटेलाल और अमित को रेफर कर दिया गया। (संवाद)