{"_id":"626ec96d222f48729e6ade75","slug":"fighting-one-shot-in-firing-the-other-s-head-exploded-farrukhabad-news-knp6943998165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट, फायरिंग में एक को लगी गोली, दूसरे का सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट, फायरिंग में एक को लगी गोली, दूसरे का सिर फूटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भूसा उड़ने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठीडंडा और सरिया चलने साथ फायरिंग हुई। इसमें पक्ष का युवक गोली लगने और दूसरे पक्ष के युवक सिर में सरिया लगने से घायल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। वहां से दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव कुबेरपुर कुतलूपुर निवासी संजीव सिंह (28) रविवार देर शाम घर के बाहर झाड़ू लगा रहा था। उसके पिता जागेश्वर खेत पर गए थे। घर में पत्नी सुधा थी। उसके घर के सामने रहने वाले युवक राहुल के यहां भूसा उतारा जा रहा था। भूसा उड़ने पर संजीव सिंह व राहुल में कहासुनी होने लगी। गाली गलौज के बाद दोनों में सरियां से मारपीट शुरू हो गई।
संजीव के हाथ में और राहुल के सिर में सरिया लग गई। पति संजीव को बचाने आई पत्नी सुधा के साथ भी मारपीट कर दी गई। तभी दो से तीन फायर हुए। संजीव के कंधे में गोली लग गई। इससे वह वहीं गिर पड़ा। घायल संजीव व राहुल को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। संजीव ने लोहिया अस्पताल में बताया कि एक माह पहले बच्चों- बच्चों मे विवाद हो गया था।
विज्ञापन
उसी रंजिश में पड़ोसी युवक राहुल व उसके दों परिजनों ने सरिया से पिटाई कर गोली मार दी है। संजीव के सीने में छर्रे लगे हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। सीओ अम़ृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि संजीव के गोली लगी है। वहीं दूसरा पक्ष का युवक राहुल के सिर में लगने से घायल हुआ है। पूरे मामले में जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घायल संजीव को लोहिया अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है।