{"_id":"63753019d8bcb414666859a9","slug":"fight-during-dance-in-tilak-ceremony-farrukhabad-news-knp728685481","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक समारोह में डांस के विवाद में युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक समारोह में डांस के विवाद में युवक को पीटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तिलक समारोह में महिलाओं के साथ डांस करने से रोकने पर दबंगों ने युवक की पिटाई कर दी। गुरुवार को बरात न चढ़ने देने की धमकी दी।
सेवानिवृत्त सूबेदार ने पुत्र की शादी के लिए कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा मांगी है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर कालोनी निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार अरविंद कुमार के पुत्र का मंगलवार रात को मुख्य मार्ग स्थित गेस्ट हाउस में तिलक समरोह चल रहा था।
रात को लगभग 10 बजे कई बाहरी युवक गेस्ट हाउस के अंदर पहुंच गए। युवक महिलाओं के साथ डांस करने लगे।
युवकों को डांस करने से रोका तो वह गाली गलौज कर बाहर चले गए। इसमें मोहल्ला नगला राजन का एक दबंग युवक भी शामिल था।
भांजा रचित गेस्ट हाउस के बाहर गया तो युवकों ने उसको पकड़ कर लात-घूसों से पीट कर घायल कर दिया। युवकों ने 17 नवंबर बरात न चढ़ने देने की धमकी दी।
बरात में झगड़ा न हो इसको लेकर अरविंद कुमार ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा मुहैया कराए जाने की गुहार लगाई। प्रभारी कोतवाल कमलेश कुमार ने इस मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया।