{"_id":"611e90f68ebc3e79fd4516c9","slug":"fever-spread-in-nagla-dawood-village-two-people-died-farrukhabad-news-knp647072154","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फर्रूखाबाद के नगला दाऊद गांव में फैला बुखार, दो लोगों की मौत, डॉक्टरों की टीम ने लिए रक्त के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फर्रूखाबाद के नगला दाऊद गांव में फैला बुखार, दो लोगों की मौत, डॉक्टरों की टीम ने लिए रक्त के नमूने
Thu, 19 Aug 2021 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:42 PM IST
सार
नगला दाऊद में मुख्य मार्ग पर नालियों का पानी बह रहा है। अन्य स्थानों पर भी गंदगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी के कारण ही बीमारियां फैली हैं। बुधवार को 12 साल की लड़की और 60 वर्षीय शकील की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
गांव नगला दाउद में जांच करती स्वास्थ्य टीम। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
विस्तार
फर्रुखाबाद के कमालगंज कस्बे के निकटवर्ती गांव नगला दाऊद में बुखार से दो लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। गुरुवार को दो टीमों ने गांव जाकर 80 से अधिक मरीजों को बुखार, जुकाम की दवा दी और 29 मरीजों के रक्त के नमूने लिए। शुक्रवार को गांव में छिड़काव कराया जाएगा।
नगला दाऊद में मुख्य मार्ग पर नालियों का पानी बह रहा है। अन्य स्थानों पर भी गंदगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी के कारण ही बीमारियां फैली हैं। बुधवार को 12 साल की लड़की और 60 वर्षीय शकील की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर गुरुवार को दो टीमें गांव पहुंचीं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में प्रधान तंजीम बेगम के घर के बाहर मरीजों की जांच की गई। दूसरी टीम सीएमओ कार्यालय के डॉ. रणवीर के नेतृत्व में पहुंची। इस टीम ने पहले प्रधान के घर के बाहर फिर अप्पू अचार वाले के घर के पास मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
कुछ मरीजों ने डेंगू आशंका जताई गई है। डॉ. सोमेश ने बताया कि 200 से अधिक मरीजों की जांच की गई है। इसमें 81 लोगों को बुखार, दर्द, जुकाम की दवा दी गई। खून की जांच के लिए 29 मरीजों की स्लाइड बनाई गई। जांच रिपोर्ट आने पर ही वायरल, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड की पुष्टि होगी।
डॉ. सोमेश ने कहा कि गांव में सफाई का विशेष अभियान चलाने की जरूरत है। शुक्रवार को गांव में छिड़काव कराया जाएगा। प्रधान के पति फिरोज उर्फ अन्ना ने बताया कि विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए खंड विकास अधिकारी से बात की जाएगी।