फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fever patients increased in Chief Minister Health Fair

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार के मरीज बढ़े

Mon, 11 Nov 2024 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fever patients increased in Chief Minister Health Fair
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों की अधिक रही। कई पीएचसी पर डॉक्टर न पहुंचने से फार्मासिस्टों ने मरीज देखकर दवाई दी।
विज्ञापन


जनपद में शहर के छह व ग्रामीण क्षेत्र के 28 पीएचसी पर आरोग्य मेला लगा। स्वास्थ्य अधिकारियों का निरीक्षण न होने से कई पीएचसी पर डॉक्टर गायब रहे। नगरीय पीएचसी आईटीआई में डॉक्टर न आने से फार्मासिस्ट पंकज ने मरीज देखकर दवाई दी। यहां एलटी सचिन कुमार की तैनाती हो जाने से मरीजों की जांच भी की गई।
विज्ञापन

पीएचसी नवदिया में डॉ.सचिन कटियार ने मरीज देखे तो फार्मासिस्ट योगेंद्र कुमार दवाई दी। एलटी अश्वनी कुमार की तैनाती होने से मरीजों की जांच भी की गई। पीएचसी भोलेपुर में डॉक्टर की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट अखिलेश ने मरीज देखकर दवाई दी तो एलटी विनय ने मरीजों की जांच की। पीएचसी रकाबगंज में भी मरीज फार्मासिस्ट के भरोसे रहे। सभी पीएचसी में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़पुर ब्लॉक की पीएचसी रमन्ना गुलजारबाग में 51 मरीज पहुंचे। यहां बाढ़ग्रस्त क्षेत्र होने से खुजली व लीवर के मरीजों की संख्या अधिक रही। एसीएमओ डाॅ. दलवीर सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले 1766 मरीज देखे गए हैं।

मरीजों की लगी रही भीड़
नवाबगंज। पीएचसी खलवारा में आयुष डॉ.जसवीर सिंह ने 75 मरीज देखे। डॉक्टर ने बताया कि 35 मरीज बुखार के व 15 मरीज खांसी के थे। बुखार के पांच मरीजों में मलेरिया व डेंगू की जांच हुई, हालांकि रिपोर्ट निगेटिव रही। फार्मासिस्ट प्रेम रंजन, एलटी आज्ञाराम, स्टाफ नर्स सुहानी, अंकुर माथुर आदि मौजूद रहे।

शमसाबाद क्षेत्र के पीएचसी चिलसरा डॉ.वैभव यादव ने 61 मरीज देखे। फार्मासिस्ट नरेंद्र सिंह ने दवा वितरण की। एलटी लोकेंद्र ने छह मरीजों की जांच की। खुजली के मरीज अधिक रहे। पीएचसी फैजबाग में डॉ.कल्पना कटियार ने 55 मरीज देखे। फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने दवा बांटी। खांसी, बुखार व खुजली के मरीज अधिक रहे। एलटी अलका ने 10 मरीजों की जांच की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed