{"_id":"5f00a9b38ebc3e42ae3d3eeb","slug":"female-soldier-found-missing-from-kovid-help-desk-farrukhabad-news-knp569295232","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी को कोविड हेल्प डेस्क से गायब मिली महिला सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी को कोविड हेल्प डेस्क से गायब मिली महिला सिपाही
विज्ञापन
नवाबगंज थाने का निरीक्षण करते एसपी डा. अनिल कुमार मिश्रा।
- फोटो : FARRUKHABAD
कोविड हेल्प डेस्क से गायब मिली महिला सिपाही
नवाबगंज। थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी को कोविड हेल्प डेस्क पर तैनात महिला सिपाही गायब मिली। इस पर एसपी ने कार्यवाहक एसओ की फटकार लगाई और कार्यालय के अभिलेखों व सीसीटीएनएस का भी निरीक्षण कर दस्तावेज दुरुस्त रखने के आदेश दिए।
शनिवार की दोपहर एसपी डॉ. अनिल मिश्रा अचानक थाने पहुंच गए। वहां कोविड हेल्प डेस्क का बैनर लगा था। नीचे मेज व कुर्सी रखी थी लेकिन कोई भी मौजूद नहीं था। पूछने पर पता चला कि महिला सिपाही की ड्यूटी थी। वह कहीं चली गई हैं। इस पर उन्होंने कार्यवाहक एसओ को फटकार लगाई।
आदेश दिया कि हर हाल में कोविड हेल्प डेस्क पर एक पुलिसकर्मी तैनात रहेगा। इसमें हीलाहवाली पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यालय के अभिलेख देखे। इसमें कई रजिस्टर अपूर्ण मिलने पर उनको पूर्ण करने के आदेश दिए। सीसीटीएनएस का जायजा लिया। यहां कर्मचारियों ने बताया कि नेट की समस्या रहती है। इस पर एसपी ने कहा कि जिस कंपनी का नेट सही आता हो उसको लगवा लें। काम बाधित नहीं होना चाहिए।