{"_id":"68d19b73e582e651360ffc04","slug":"fellow-lawyer-accused-of-stealing-seal-and-certifying-fake-affidavit-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-130308-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: साथी वकील पर मुहर चोरी कर फर्जी शपथ पत्र प्रमाणित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: साथी वकील पर मुहर चोरी कर फर्जी शपथ पत्र प्रमाणित करने का आरोप
Tue, 23 Sep 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। वकील की मुहर और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर फर्जी शपथ पत्र प्रमाणित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। कोर्ट के आदेश पर वकील ने अपने साथी पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
घसिया चिलौली निवासी वकील सुमित कुमार मिश्रा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 और 2022 के दौरान वह सिविल कोर्ट कायमगंज में ओथ कमिश्नर पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान साथी वकील गोपाल कृष्ण पाठक ने लाभ लेने के उद्देश्य से उनकी ओथ कमिश्नर की मुहर चोरी कर ली।
आरोप है कि आरोपी ने उनकी अनुपस्थिति में फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कई शपथ पत्रों को प्रमाणित किया और इन्हें न्यायालय में दाखिल कर अपने मुवक्किलों से धन वसूला।
विज्ञापन
पीड़ित वकील ने चार अलग-अलग वादों के शपथ पत्रों का ब्योरा भी पुलिस को उपलब्ध कराया है, जिनमें कथित रूप से उनकी मुहर और हस्ताक्षर का दुरुपयोग हुआ। आरोप है कि आपत्ति जताने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
अदालत के आदेश पर पुलिस ने गोपाल कृष्ण पाठक निवासी घसिया चिलौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।