फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Feeding the laptop, not the stick for the test, the ongoing campaign

जांच के लिए स्टिक नहीं फीडिंग को लैपटाप, चल रहा अभियान

Tue, 07 Jun 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Feeding the laptop, not the stick for the test, the ongoing campaign
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग का गैर संचारी रोग नियंत्रण अभियान कागजों पर ही चल रहा है। जांच के लिए ग्लूको स्टिक नहीं है और न ही मरीजों की फीडिंग के लिए सीएचओ को लैपटॉप दिया जा सका। अभियान की हकीकत की पोल विभाग की व्यवस्थाएं हीं खोल रही हैं।
विज्ञापन

जिले में गैर संचारी रोगों की रोकथाम व स्क्रीनिंग के लिए एक जून से 30 जून तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 30 साल की उम्र पार कर चुके 37 प्रतिशत यानी 92,229 लोगों की जांच का लक्ष्य है। अभियान में आशा व एएनएम गैर संचारी रोग कैंसर, डायबिटीज, टीबी, कुष्ठ आदि रोगियों की पहचान करेंगी।
विज्ञापन

लक्षणों के आधार पर मरीजों का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। अभियान की हकीकत पर नजर डालें तो स्वास्थ्य विभाग के स्टोर में डायबिटीज की जांच के लिए ग्लूको स्टिक ही नहीं है। इससे शुगर की जांच के नाम खानापूर्ति की जा रही है। फीडिंग की बात करें तो 50 लाख रुपये से 94 लैपटॉप मार्च में खरीदे गए। एनआईसी से जांच के बाद सीएचओ को लैपटॉप वितरण होने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्ता खराब होने से विभाग में अभियान शुरू होने के एक-दो दिन पहले बिना जांच के ही लैपटॉप वितरण की तैयारी कर ली। ‘अमर उजाला’ ने इस खेल को प्रकाशित किया तो वितरण पर ब्रेक लग गया और जांच के इंतजार में अभी भी लैपटॉप स्टोर की शोभा बढ़ा रहे हैं। दूसरी ओर सीएचओ को लैपटॉप न मिलने से अभियान में चिह्नित मरीजों की फीडिंग भी नहीं हो पा रही है।

स्टोर प्रभारी एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि वर्ष 2021-22 व 2022-23 में एनसीडी का बजट न मिलने से ग्लूको स्टिक नहीं खरीदी गई। सीएचसी व पीएचसी पर यदि पुराने स्टॉक में ग्लूको स्टिक होंगी, उन्हीं से काम चल रहा होगा। लैपटॉप की जांच के बाद वितरण किया जाएगा। प्रभारी सीएमओ डॉ. दलवीर सिंह ने बताया कि वह जानकारी करेंगे। अभियान में मरीजों की फीडिंग व शुगर जांच में समस्या आने पर उसका हल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed