फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fear of flooding , move to rescue measures

बाढ़ का भय, बचाव की ओर बढ़े कदम

Fri, 26 Jun 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 26 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fear of flooding , move to rescue measures

मानसून की दस्तक के साथ ही प्रशासन ने बाढ़ राहत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजेपुर और अमृतपुर में बाढ़ से बचाव के इंतजाम लगभग पूरे कर लिए गए हैं। 13 बाढ़ शरणालय, 31 बाढ़ चौकियां और छोटी-बड़ी 40 नाव की व्यवस्था कर दी गई है। राजेपुर और अमृतपुर में हर साल बाढ़ की चपेट में करीब 172 गांव आते हैं।

विज्ञापन


मानसून आते ही गंगा और रामगंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बाढ़ से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने राजेपुर और अमृतपुर क्षेत्र में 13 बाढ़ शरणालय, 31 बाढ़ चौकियां और छोटी-बड़ी 40 नाव का इंतजाम कर दिया है।
विज्ञापन


बाढ़ चौकियों और बाढ़ शरणालयों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएंगी। इसके लिए कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार किया जा रहा है। करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा गांव गंगा और रामगंगा के किनारे बसे हैं। यह जल्द ही बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार आरपी चौधरी ने बताया कि बाढ़ आने पर जहां आवश्यकता होगी, वहां पर नाव चलाई जाएंगी। शरणालयों और बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के लिए ड्यूटी चार्ट बनाया जा रहा है। शरणालयों में रुकने वाले बाढ़ पीड़ितों को मुफ्त भोजन, मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत बाढ़ पीड़ितों को नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed