फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Favoritism in drain digging, scuffle among shopkeepers

Farrukhabad News: नाला खोदाई में पक्षपात, दुकानदारों में धक्का-मुक्की

Wed, 22 Feb 2023 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Favoritism in drain digging, scuffle among shopkeepers
फर्रुखाबाद। रेलवे रोड पर भोर में ठेकेदार ने नाला निर्माण के लिए खोदाई करवा दी। दुकानें खोलने पहुंचे दुकानदारों ने नाला खोदाई में पक्षपात का आरोप लगाया। दो पड़ोसी दुकानदारों में विवाद हो गया। पालिका के सर्वेयर के साथ टीम ने नाप शुरू की, तो महिलाओं ने ईंटें उठा लीं। इस पर कर्मचारी बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

रेलवे रोड को मॉडल के रूप में विकसित करने का सपना संजोए दुकानदारों के हाथ धोखा ही लगा। करीब आठ माह पूर्व दुकानें तोड़ी जा चुकी हैं। छह माह पहले चौक से रेलवे स्टेशन तक दोनों ओर नाला बनाने का शुरू हुआ, मगर अभी तक मात्र 300 मीटर ही बन सका।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट की सख्ती के बाद एक साइड के ठेकेदार हीरा गुप्ता ने मंगलवार सुबह करीब 50 मीटर दूरी का नाला खुदवा दिया। सुबह 10 बजे जब दुकानदार पहुंचे, तो उन्होंने नाला तिरछा देखा। इस पर दुकानदारों ने आक्रोश जताया। कपड़ा के दो दुकानदार आमने-सामने आ गए। एक दुकानदार ने ठेकेदार पर नाला तिरछा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 11 बजे पालिका के सर्वेयर रूपम अग्निहोत्री, उनका पुत्र अमन अग्निहोत्री, प्रवेश कुमार और ठेकेदार के मेठ देव कुमार भारद्वाज ने फीता से नाप शुरू की। इस दौरान दोनों ओर से महिलाएं भी निकल आईं। फीता डाला गया तो गड़बड़ी का आरोप लगाकर दोनों ओर की महिलाएं आमने-सामने आ गईं।
बात बढ़ी, तो हाथों में ईंटें उठा लीं। इस पर नाप कर रहे कर्मचारी और मेठ मौके से खिसक गए। महिलाओं ने कहा कि नाला निर्माण में पक्षपात हो रहा है। डेढ़ फीट दुकान नहीं तोड़ी गई, उसके बाहर नाला खोद दिया गया। बहरहाल काम रुक गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश भी बेअसर
पिछले महीने सिटी मजिस्ट्रेट ने मौका मुआयना कर ठेकेदार को गड़बड़ी न करने की हिदायत दी थी। उन्होंने नाप करवाकर तुरंत तोड़ने की बात कही थी। अब फिर से निर्माण शुरू हुआ तो गड़बड़ी के आरोप लगने लगे।


नौ दिन चले अढ़ाई कोस
चौक से रेलवे स्टेशन तक करीब 1500 मीटर लंबे दोनों ओर के नाले 49 लाख रुपये में बनाए जाने हैं। ठेकेदार के पास इसके लिए एक माह का समय था। छह महीने बीतने पर काम 300 मीटर ही हो सका। इससे दुकानों की बिक्री प्रभावित है।
नाला निर्माण का काम नहीं रुकेगा। नाप में दुकानदार श्याम सुंदर गुप्ता की दुकान में डेढ़ फीट अंदर नाला बनेगा। अब कोई दिक्कत नहीं है।
- रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed