फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Father protested for not taking action in raping daughter

दुष्कर्म में कार्रवाई न होने पर बेटी के साथ पिता ने दिया धरना

Fri, 25 Jun 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Father protested for not taking action in raping daughter
बेटी से दुष्कर्म में कार्रवाई न होने पर पिता ने दिया धरना
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नवाबगंज क्षेत्र निवासी बालिका से दुष्कर्म के मामले में एक माह बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़ित बेटी के साथ पिता कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गया। सूचना पर पहुंचे फतेहगढ़ कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे नवाबगंज थाने भेजा।
नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति नौ वर्षीय बेटी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा और एडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गया। इसकी जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने फतेहगढ़ कोतवाल को भेजा। पिता ने कोतवाल को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि 23 मई को बेटी खेतों में गई थी। वहां पहले से बैठे गांव के ही युवक ने पुत्री से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

शोर पर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी तमंचे से धमकी देकर भाग गया। घटना की जानकारी पर उसने पुत्री के साथ थाने जाकर तहरीर दी तो थानाध्यक्ष ने धमकाकर भगा दिया। न तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और न ही पुत्री का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबसे वह पुत्री को न्याय दिलाने के लिए भटक रहा है। फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल ने नवाबगंज थानाध्यक्ष को फोन कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पीड़ित पिता-पुत्री को यह कहकर थाने भेजा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed