फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Father and sons accused of taking student hostage and raping her

Farrukhabad News: पिता-पुत्रों पर छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप

Thu, 26 Oct 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 26 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Father and sons accused of taking student hostage and raping her
- विवेचक ने पिता व एक पुत्र का नाम विवेचना में दिया था निकाल
विज्ञापन

- जमानत पर छूटा आरोपी घर के बाहर लगाता था चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। छात्रा को बंधक बनाकर पिता-पुत्रों पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा था। विवेचक ने पिता व पुत्र का नाम विवेचना में निकाल दिया था। जमानत पर छूृटा आरोपी घर के बाहर चक्कर लगाता था। इस कारण पिता बेटी को बाहर नहीं निकलने देता था। छात्रा के आत्महत्या करने के बाद से परिजन परेशान हैं।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षामित्र पिता ने 23 अगस्त को गांव हथियापुर निवासी शादाब, वसीम खां व पिता वशीर खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि 20 अगस्त की रात शादाब, वसीम व वशीर घर पर आए 13 वर्ष की पुत्री को जबरन उठाकर ले जाने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने जाति-सूचक गालीगलौज की।
विज्ञापन

पुत्री को कमरे में बंद कर उसके साथ पिता-पुत्रों ने दुष्कर्म किया। इससे पहले 20 जुलाई को शादाब व उसके पांच साथी पुत्री को पकड़कर ले गए थे। जानकारी होने पर वसीर खां के घर पहुंचा और काफी मिन्नत करने के बाद पुत्री को वहां से वापस लेकर आया। पुत्री ने बताया कि पिता-पुत्राें ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। विवेचक ने आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भाई वसीम व पिता वसीर का नाम विवेचना में निकाल दिया था। मंगलवार रात छात्रा के आत्महत्या करने के बाद से परिजन परेशान हैं। पिता ने बताया कि आरोपी शादाब मार्च में जमानत पर छूटकर बाहर आ गया था। उसके बाद से वह घर के आसपास चक्कर काटता रहता था। उसके भय के कारण पुत्री को घर से निकलने नहीं देता था। दो आरोपियों के नाम विवेचना से निकाल दिए गए थे। इस मामले में कोर्ट में प्रार्थना पत्र देंगे। पुत्री ने शौचालय के अंदर फंदा लगाया और छटपटाने के कारण उसके हाथ, कंधे पर चोट लग गई। एसओ आमोद सिंह ने बताया छात्रा के पिता की ओर से इस संबंध में कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed