{"_id":"669ed16fde04d32d840e1b84","slug":"father-accused-of-threatening-in-case-of-abetment-to-suicide-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103504-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छत पर लेटे छात्र की सर्पदंश से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छत पर लेटे छात्र की सर्पदंश से मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छत पर लेटे एक छात्र को सांप ने डंस लिया। जानकारी होते ही उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने हरदोई में इलाज कराया। हालत में सुधार न होने पर उसे लोहिया अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हरदोई जिले के थाना मल्लावां के गांव राघवपुर निवासी मूलचंद्र का पुत्र राजीव (16) हाईस्कूल का छात्र था। वह रविवार रात छत पर लेटने चला गया। करीब आठ बजे उसे छत पर सांप ने डंस लिया। तुरंत ही उसने परिजनों को सूचना दी। परिजन हरदोई इलाज के लिए ले गए। रात भर इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो सोमवार सुबह आठ बजे ताऊ सियाराम लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव घर लेकर चले गए।
-- -- --