फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fatehgarh tops in Kanpur men in weight lifting women

Farrukhabad News: भारोत्तोलन महिला में कानपुर, पुरुष में फतेहगढ़ अव्वल

Tue, 01 Aug 2023 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fatehgarh tops in Kanpur men in weight lifting women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रूखाबाद। कानपुर जोन पुलिस की कुश्ती और बाक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीतने के लिए दमखम लगाया। पुलिस के जवानों ने भारोत्तोलन में अधिक वजन उठाकर अपने नाम सोने का पदक किया। भारोत्तोलन प्रतियोगिता के महिला वर्ग में कानपुर नगर और पुरुष वर्ग में फतेहगढ़ की टीम अव्वल रही।
मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंर्तजनपदीय पुलिस कानपुर जोन की खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन बाक्सिंग प्रतियोगिता हुई। 55-60 किलोग्राम भार वर्ग में ललितपुर के हरिशचंद्र, 60-63 किलोग्राम भार वर्ग में इटावा के विकास, 63-67 किलोग्राम भार वर्ग में झांसी के नवनीत, 67-73 किलोग्राम भार वर्ग में जालौन के महेश, 73-77 किलोग्राम भारवर्ग में फतेहगढ़ के मनीपाल, 77-82 किलोग्राम भार वर्ग में ललितपुर के हरिहर, 82-87 किलोग्राम भार वर्ग में इटावा के विकल, 87-97 किलोग्राम भार वर्ग में ललितपुर के वीरेंद्र दुबे, 97-105 किलोग्राम भार वर्ग में इटावा के उवैश खां विजेता रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग के 50-53 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहगढ़ की बबिता, 53-55 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर नगर की शिल्पी, 55-57 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर नगर की शमा शर्मा, 59-62 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर नगर की किरन, 62-65 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर देहात की पूजा राठी, 68-72 किलोग्राम भार वर्ग में इटावा की सीमा, 72-76 किलोग्राम भारवर्ग में इटावा की शैली त्यागी विजेता रहीं। महिला भारोत्तोलन के 45 किलोग्राम भार वर्ग में में फतेहगढ़ की बबिता, 55 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर की रामा शर्मा, 59 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर नगर की प्रियंका द्विवेदी, 64 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर नगर की आकांक्षा सिंंह, 71 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर नगर की उमा रानी, 81 किलोग्राम भार वर्ग मेंस्वरलता, 87 किलोग्राम भार वर्ग में अनुराधा और 87 से ज्यादा किलोग्राम भार वर्ग में भुवनेश्वरी ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहगढ़ के अजय सिंह, 61 किलोग्राम भार वर्ग में यहीं के गुलशन ध्रुव, 67 किलोग्राम भार वर्ग में सुनील कुमार, 73 किलोग्राम भार वर्ग में मनीपाल, 81 किलोग्राम भार वर्ग में तेजवीर, 89 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्णकांत, 96 किलोग्राम भार वर्ग में बलवीर, 102 किलोग्राम भार वर्ग में दीनदयाल और 109 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर नगर के अश्वनी बाथम प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed