{"_id":"6aa44c1618ee23f96001ae04","slug":"fatehgarh-dominates-kabaddi-janta-college-wins-under-14-title-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-148336-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कबड्डी में फतेहगढ़ का दबदबा, अंडर-14 में जनता कॉलेज विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कबड्डी में फतेहगढ़ का दबदबा, अंडर-14 में जनता कॉलेज विजेता
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में हुआ। बारिश के कारण प्रतियोगिता की शुरुआत स्टेडियम के इंडोर हॉल में मैट पर कराई गई। पहले दिन बालकों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में मुकाबले हुए।
प्रतियोगिता का उद्घाटन शिक्षक संघ चंदेल गुट के जिलाध्यक्ष प्रवेश शाक्य और क्रीड़ा सचिव अतुल एंथोनी दास ने किया। आयोजक एवं जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनीत कुमार चौहान ने मुकाबलों की शुरुआत कराई। पहला मैच मेजबान जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ और डीपीवीपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फर्रुखाबाद के बीच हुआ। मेजबान टीम ने जीत दर्ज की।
अंडर-14 के फाइनल में जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ ने डीपीवीपी की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 में चौधरी गजराज सिंह इंटर कॉलेज टिलियां की टीम ने कड़े मुकाबले में दयानंद इंटर कॉलेज अमृतपुर को शिकस्त दी। वहीं अंडर-19 फाइनल में एवी इंटर कॉलेज शमसाबाद ने जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ को हराकर विजय हासिल की।
विज्ञापन
निर्णायक की भूमिका कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव, विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य, सपना यादव, अभिषेक पाल और सुब्रत शाक्य ने निभाई। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रवेश रत्न शाक्य व प्रदीप जायसवाल ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। क्रीड़ा सचिव अतुल एंथोनी दास ने बताया कि चयनित खिलाड़ी एक अक्तूबर को जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में होने वाली मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।