फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fatehchandra was crowned as the BJP district president

Farrukhabad News: फतेहचंद्र के सिर सजा भाजपा जिलाध्यक्ष का ताज

Mon, 17 Mar 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fatehchandra was crowned as the BJP district president
फर्रुखाबाद। आवास-विकास स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार दोपहर बाद जैसे ही जिला चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी ने फतेहचंद्र वर्मा को जिलाध्यक्ष घोषित किया तो समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने यह कहते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा कि कार्यकर्ता का दर्द मेरा दर्द होगा।
विज्ञापन


कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा का इंतजार था। संगठन महापर्व के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष की घोषणा किए जाने को लेकर समर्थकों का कार्यालय में जमावड़ा लग गया। कार्यकर्ता अपने-अपने चहेते नेता को जिलाध्यक्ष बनने के कयास लगाते हुए आपस में बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह ने जिला चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी से आग्रह किया कि वह नए जिलाध्यक्ष की घोषणा करें। चुनाव अधिकारी ने जैसे ही जिलाध्यक्ष के लिए फतेहचंद्र वर्मा के नाम की घोषणा की तो समर्थक खुशी से झूम उठे। मंच पर ही भाजपा नेताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से फतेहचंद्र वर्मा को लाद दिया। पगड़ी व तलवार भी भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाकर भाजपा ने मान बढ़ाया है। पार्टी की नींव और मजबूत करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखूंगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी शिव महेश दुबे, सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, डॉ. रजनी सरीन, डीएस राठौर, विमल कटियार, वीरेंद्र सिंह राठौर, रूपेश गुप्ता, विश्वास गुप्ता, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed