{"_id":"61ec4502d815a678be03cd53","slug":"farukhabad-farrukhabad-news-knp676761520","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 तक सभी शिक्षण संस्थान बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 तक सभी शिक्षण संस्थान बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर शासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को 30 जनवरी तक बंद कर दिया है। इस बारे में अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने आदेश जारी कर दिया है। अभी तक 23 जनवरी तक शिक्षण संस्थान बंद करने का आदेश आया था। अब इस बंदी की अवधि बढ़ा दी गई है। वहीं, संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को बंद की अवधि में कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कोविड नियमों को ध्यान में रखकर कराने का आदेश दिया है। (संवाद)
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन के आदेश पर कर्मचारियों के कार्यालय में आने का रोस्टर लागू कर दिया है। बीएसए कार्यालय में कुल 14 कर्मचारी हैं। इसमें सात कर्मचारी सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को कार्यालय आएंगे। बाकी सात कर्मचारी मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को कार्यालय आएंगे। सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में 12 कर्मचारी हैं। इसमें पांच-पांच कर्मचारियों के लिए कार्यालय आने के लिए दिन निर्धारित कर दिए गए हैं। चतुर्थ श्रेणी और चौकीदार एक-एक होने से उनको रोजाना कार्यालय में आना होगा।(संवाद)