फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: woman get shot in firing, dispute arose over asking for borrowed money

फर्रूखाबाद: ताबड़तोड़ फायरिंग कर महिला को गोली मारी, उधारी के रुपये मांगने पर हुआ विवाद

Sat, 13 Nov 2021 12:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 13 Nov 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: woman get shot in firing, dispute arose over asking for borrowed money
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : amar ujala
फर्रूखाबाद के नवाबगंज में उधारी के रुपये मांगने पर हुए विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग कर महिला को गोली मार दी गई। सीने में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मौके पर देर रात तक छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कुतुबुद्दीनपुर निवासी रामवीर सिंह की पत्नी सरोजनी देवी (48) ने अपने पड़ोसी को दो वर्ष पूर्व पांच हजार रुपये उधार दिए थेे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे सरोजनी देवी पड़ोसी से रुपये मांगनें गईं। वहां दबंग पड़ोसी ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे विवाद होने लगा।
विज्ञापन


जानकारी पर सरोजनी देवी का बेटा राघवेंद्र उर्फ रिंकू भी वहां पहुंच गया। इससे विवाद और बढ़ गया। दबंग असलहे लेकर बाहर आ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान रिंकू पर दबंग ने गोली चलाई। तभी बीच में उसकी मां सरोजनी देवी आ गईं। उनके सीनी में गोली जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लहूलुहान होकर वहां गिर पड़ीं। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत गंभीर थी। डॉक्टरों कहना था कि उन्हें सैफई रेफर किया जाएगा। सरोजनी देवी ने इस बार प्रधानी का चुनाव भी लड़ा था।


इसके चलते भी गांव में उनकी रंजिश चल रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। वह मामले की छानबीन में जुटे हैं। थानाध्यक्ष अच्छेलाल पाल ने बताया कि फायरिंग की घटना हुई है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed